फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 944 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
भरवारा में मरीजों का चेकअप करते चिकित्सक। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले के 16 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। मेलों में 944 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने उद्घाटन के बाद कई केंद्रों का भ्रमण कर स्वास्थ्य मेलों की व्यवस्थाएं देखी। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 16 स्थानों पर आरोग्य मेला आयोजित हुए, जिसमें 418 पुरुष, 415 महिला और111 बच्चों को मेले में उपचारित किया गया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारा में 54 मरीजों का इलाज किया गया। 50 से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मेले में डॉ. मनीष सिंह, फार्मासिस्ट प्रभात पटेरिया, सतवंत सिंह डांगी स्टाफ नर्स सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
अजनर संवाद के अनुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 156 मरीज देखे गए जिसमें 29 लोगों की कोरोना की जांच की गई। खमा आरोग्य चिकित्सालय मे 52 मरीजो का हुआ। इसी तरह अकौना आरोग्य चिकित्सालय में 51 मरीज देखे गए। अजनर में53 मरीज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें