बिजली विभाग की तानाशाही के खिलाफ बुंदेली समाज के कार्यकर्ता व बिजली उपभोक्ता शनिवार को12 वें भी अनशन पर रहे। यह अनशन शहर के आल्हा चौक पर किया जा रहा है। अनशन में पांच दिनों से उपवास चल रहा है। अनशन के समर्थन में पहुंचे सदर विधायक और पूर्व सांसद ने जनहित के संघर्ष में सहयोग का भरोसा दिया।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार के नेतृत्व में अनशन चल रहा है। अनशनकारी उपभोक्ताओं के बढ़ाए गए बिजली भार कम करने व बिल माफी की मांग कर रहे हैें। शनिवार को सदर विधायक राजनारायण बुधौलिया ने अनशन स्थल पहुंचकर अनशनकारियों की मांगों का समर्थन किया। वहीं पूर्व सांसद व भाजपा नेता गंगा चरन राजपूत भी अनशन स्थल पहुंचे। इन्होंने कहा कि मांगें जायज हैं। विभाग समस्याओं का निस्तारण करे।
विज्ञापन
इस मौके पर सूरज खरे, करन सिंह, रामदत्त तिवारी, अज्ञेय, अजय सोनी, योगेश, अरुण चतुर्वेदी, भाजपा कार्यकर्ता राहुल दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।