फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। साधन सहकारी समिति श्रीनगर में एक सप्ताह से खाद न मिलने से शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों व महिलाओं ने समिति के बाहर धरना देकर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सचिव दलालों के माध्यम से खाद मध्य प्रदेश के किसानों को खाद आपूर्ति कर रहे हैं। इसके चलते साधन सहकारी समिति में एक सप्ताह से किसानों को खाद नहीं मिल रही है। रोजाना चक्कर लगाने के बाद निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
सचिव ने शनिवार को खाद वितरित कराने का आश्वासन दिया था। इस पर दो दर्जन से ज्यादा किसान साधन सहकारी समिति श्रीनगर पहुंचे, लेकिन समिति के सचिव नहीं आए।
खाद की समस्या को लेकर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शकीला बानों उर्फ मामा भारती के नेतृत्व में महिलाएं भी समिति में पहुंच गईं। समिति के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगीं। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि समिति के चक्कर लगाते-लगाते थक गए, लेकिन खाद नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता का कहना है कहा किसानों को खतौनी के जरिए ही खाद मिलती है। समिति में पर्याप्त खाद मौजूद है। सचिव ने हंगामे को लेकर दुकान बंद कर दी थी, इसके बाद पुलिस से मदद मांगी थी, बाद में खाद का वितरण किया गया है।
किसानों ने मध्य प्रदेश के किसानों को खाद देने का आरोप लगाया है, उसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव भंडरा निवासी किसान छोटेलाल का कहना है कि साधन सहकारी समिति श्रीनगर में चार दिन से लगातार खाद लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। इससे बोई गई फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

गांव बिलखी के किसान संतोष कुमार का कहना है सचिव ने किसानों को आश्वासन दे दिया, लेकिन खाद मुहैया नहीं कराई। चोरी चुपके खाद का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें