फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद के लिए समिति पहुंचे सैकड़ों किसान, जाम की सड़क

विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 10 परिचय-एसके महाविद्यालय जैतपुर परिसर में टोकन के लिए लाइन में लगने को दौड़ लगा
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। डीएपी खाद की मारामारी अभी से शुरू हो गई है। सोमवार को खाद वितरण की सूचना पर ब्लॉक जैतपुर के सहकारी संघ और पीसीएफ केंद्र में सैकड़ों की संख्या में किसान सुबह पांच बजे ही पहुंच गए।
विज्ञापन

घंटों कतार में लगने के बाद भी कर्मचारियों के न आने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने समिति के बाहर जैतपुर-कुलपहाड़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे बाद कर्मचारी आए तब जाम खुला। हालांकि शाम तक अधिकांश किसानों को खाद न मिलने से उनमें आक्रोश दिखा। हर वर्ष खाद की किल्लत होने पर इस बार किसान पहले से ही रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं। कई दिन से किसान डीएपी के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को उन्हें जानकारी हुई कि सोमवार से पीसीएफ व सहकारी संघ जैतपुर में खाद का वितरण होना है तो सोमवार को सुबह पांच बजे से ही 10 से अधिक गांवों के किसान समितियों में पहुंचकर कतारों में लग गए। आठ बजे तक समितियों के कर्मचारियों के न आने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने जैतपुर-कुलपहाड़ मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
करीब एक घंटे बाद कर्मचारी समितियों में पहुंचे और एसके महाविद्यालय परिसर से टोकन वितरण की जानकारी दी गई तो किसान दौड़ पड़े और लाइन में पहले लगने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। किसानों को लाइन में लगवाने के लिए पुलिस कर्मियों का पसीना छूट गया। किसानों की भीड़ को देखते हुए पीसीएफ व सहकारी संघ पर टोकन व्यवस्था के तहत खाद का वितरण कराया गया। दोनों केंद्रों पर 500-500 बोरी खाद उपलब्ध होने पर एक किसानों को दो-दो बोरी खाद ही दी गई। हालांकि शांत तक अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सकी। पीसीएफ प्रभारी दिनेश कुमार व सहकारी संघ प्रभारी मथुरा प्रसाद ने बताया कि किसान के प्रपत्रों की

फोटो 28 एमएएचपी 10 परिचय-एसके महाविद्यालय जैतपुर परिसर में टोकन के लिए लाइन में लगने को दौड़ लगा

फोटो 28 एमएएचपी 10 परिचय-एसके महाविद्यालय जैतपुर परिसर में टोकन के लिए लाइन में लगने को दौड़ लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें