फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को दे दिए आवास, रिकवरी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई विकासखंड के ग्राम पंचायत बिलरही में ग्राम पंचायत में अपात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिए आवंटित कर दिए गए। मामले की शिकायत के बाद जांच में अपात्र पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी एवं लाभार्थी से रिकवरी किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत सदस्य खेमराज एवं रविंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव में 10 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। इनमें से आठ लाभार्थी अपात्र हैं। जिला अधिकारी ने इसकी जांच परियोजना निदेशक को सौंपी थी। जांच में आठ लाभार्थी अपात्र पाए गए जबकि विभाग
द्वारा इनके खातों में आवास की पहली किस्त भी भेज दी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद परियोजना निदेशक ने खंड विकास अधिकारी कबरई को इन लाभार्थियों से वसूली किए जाने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए हैं। मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ने अपात्रों को नोटिस जार एक सप्ताह शासकीय खाते में रकम ना जमा कराने की कार्रवाई के व लिए पंचायत सचिव को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें