फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी को दूर कराने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को सत्यमेव जयते संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमएस को सौंपा हैं। चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता तो संगठन आंदोलन को मजबूर होगा।
विज्ञापन

सत्यमेव जयते संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में प्रदीप, दिनेश कुमार, शीबू अहमद, सुशील कुमार, धरमपाल आदि ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्याय के निर्धारित पदों के सापेक्ष 50 फीसदी भी स्टॉफ नहीं है। 25 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं लेकिन महज दस डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है। डॉक्टरों के अभाव में लोग इलाज के लिए छतरपुर, कानपुर, झांसी, लखनऊ का सहारा ले रहे हैं। जिससे उनका हजारों रुपये खर्च हो जाता है।
ज्ञापन में बताया कि यदि झांसी, कानपुर व लखनऊ के विशेषज्ञ डॉक्टर सप्ताह में दो बार जिला अस्पताल आकर मरीजों का उपचार करें तो यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और छोटे-मोटे ऑपरेशन भी होने लगेंगे। जिससे जिला अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आएगी। उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टरों को सप्ताह में दो दिन बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें