फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत चार ने खाया जहर, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। एक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के पहाड़िया गांव निवासी नीरज कुमारी (17) ने मंगलवार की सुबह परिजनों से कहासुनी होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
यहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इसी तरह बरदा निवासी राधाकली (45), हिंद टायर गली निवासी नीलम (30) व गौरहारी निवासी किशन (35) ने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन

पेंशनर्स को आईडी कार्ड की समस्या से राहत
महोबा। प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले स्मार्ट फोटो आईडी कार्ड में भरे जाने वाले फॉर्म में इंडेक्स नंबर के लिए जिले के पेंशनरों को कोषागार के चक्कर काटने पड़ रहे थे। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी ने बताया कि कोषागार निदेशक आलोक अग्रवाल से उक्त विषय पर बात हुई। पेंशनरों के फॉर्म पर कोषागार कर्मियों द्वारा इंडेक्स नंबर अंकित करने का आश्वासन मिला है। बताया कि पेंशनर्स केवल स्मार्ट फोटो आईटी के साथ फॉर्म भरकर जमा कर दें और किसी प्रकार की समस्या होने पर संस्थान को अवगत कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें