फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर बाबा की मौत, बुआ-भतीजे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसके दो रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर पुलिस को कोई हेलमेट भी नहीं मिला।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के रजौनी निवासी मातादीन राजपूत (70) अपनी बहू गुड्डो देवी (45) के साथ कोतवाली कुलपहाड़ के बगवाहा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार की सुबह मातादीन का नाती राहुल (20) बाइक से बाबा व बुआ को बेलाताल स्टेशन छोड़ने जा रहा था।
तभी रास्ते में अकौनी गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर फिसलते हुए खंदक में जा गिरी। हादसे में तीनों घायल हो गए। आनन-फानन सभी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मातादीन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें