फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार पीडि़त सर्वाधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन पीएचसी में आयोजित मेलों में 154 मरीजों का इलाज
विज्ञापन

फोटो 28 एमएएचपी 08 परिचय-स्वास्थ्य केंद्र अजनर में महिला मरीज का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
संवाद समाचार एजेंसी



अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर, अकौना और खमा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने 154 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार के निर्देशन व सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर में डॉ. रामकुमार, स्टाफ नर्स भगवती, शैलेंद्र द्विवेदी और अरुण ने 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दीं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमा में आयोजित मेले में डॉ. प्रेमनारायण शर्मा, डॉ. जेपी पस्तौर, डॉ. शैलेंद्र सिंह व स्टाफ नर्स किरन ने 51 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकौना में डॉक्टरों की टीम ने 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, स्वच्छ उबला पानी पीने व संतुलित खानपान का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें