फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईस्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के रिछा गांव में हाईस्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



रिछा गांव निवासी अशोक कुमार अहिरवार की पुत्री खुशी (16) अवधूतानंद इंटर कॉलेज अंडवारा में हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार की देर शाम पिता रिश्तेदारी में विजयपुर गया था जबकि मां शांति पास में लगे हैंडपंप से पानी लेने गई थी। तभी खुशी ने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जब मां वापस लौटी तो पुत्री को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। पिता ने बताया कि खुशी जब स्कूल से वापस लौट रही थी तो उसने रोककर कहा था कि मम्मी ने रोटी नहीं बनाई है। तुम स्वयं बनाकर खा लेना। घर पहुंची छात्रा ने चूल्हा जलाकर रोटी बनाना शुरू की। इसी दौरान मां हैंडपंप से पानी लेने चली गई। मां ने लौट के आकर देखा तो चूल्हा जल रहा था और तवे पर रोटी थी।
विज्ञापन




घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें