फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष्टिक आहार व नियमित व्यायाम से स्वस्थ्य रहेगा हृदय

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (एचडब्ल्यूसी) पर पहली बार विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अलावा स्कूलों में खेलकूद, पोस्टर प्रतियोगिता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हृदय संबंधी रोगों (सीवीडी) की रोकथाम को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने कहा कि गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से होने वाली मौतों की संख्या में एक बड़ा हिस्सा अभी भी हृदय संबंधी रोगों का है। ऐसे में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर यह आयोजन ग्रामीण और शहरी लोगों के बीच हृदय संबंधी रोगों के प्रति जागरूक करेगा।
शहर के एसवीएम इंटर कालेज और शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में खेलकूद व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। आरबीएसके डीईआईसी मैनेजर डा. अंबुज गुप्ता ने कहा कि पौष्टिक आहार के साथ नियमित व्यायाम करें। ध्रूमपान बिल्कुल न करें। अगर हृदय स्वस्थ रहेगा तभी हमारा शरीर भी स्वस्थ होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयनारायण तिवारी व मान सिंह निराला, काउंसलर रजनी चैरसिया व राहुल धुरिया सहित स्टाफ उपस्थित रहा। इसी प्रकार जैतपुर ब्लाक में आरबीएसके टीम ने सतारी गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को स्वस्थ्य ह्दय का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें