फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीएचसी को मिले एक-एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत महोबा की तीन चिकित्सा इकाईयों को पुरस्कृत किया गया है। सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुलपहाड़ 77.7 प्रतिशत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कबरई 77.4 प्रतिशत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतपुर को 73.4 प्रतिशत स्कोर प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जिसके लिए तीनों चिकित्सा इकाइयों को एक लाख रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। कुल धनराशि का 75 प्रतिशत चयनित प्रत्येक चिकित्सा इकाइयों के नेशनल क्वालिटी एंश्योरेन्स स्टेंडर्ड एवं कायाकल्प अवार्ड स्कीम के गैप क्लोजर एवं सुदृढ़ीकरण के लिए व्यय किया जाएगा। जिससे चिकित्सा इकाई के स्कोर में वृद्धि संभव हो सके। 25 प्रतिशत इंसेंटिव के रूप में चिकित्सा इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित, संविदा, आउटसोर्स को प्रदान किए जाने का प्राविधान किया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें