फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने को गांव-गांव में चलेगा पखवाड़ा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन के लिए डीएम सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने बताया कि 10 से 24 मार्च तक जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी जनसेवा केंद्रों पर नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि पखवाड़े के तहत गांव-गांव में गोल्डन कार्डधारक बीमार लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इस दौरान जनसेवा केंद्र संचालकों ने गोल्डन कार्ड बनाने के दौरान पंचायत भवन में आने वाली बिजली, पानी, नेटवर्क, फर्नीचर आदि की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने संबंधित अफसरों को समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने जनसेवा केंद्र प्रभारी शिवा कपूर व पुष्पेंद्र निरंजन को निर्देश दिए कि सीडीओ से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत सचिवालय में कार्य करने के दौरान आ रहीं समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराए। इस मौके पर सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सूचना अधिकारी सतीश यादव, आयुष्मान योजना प्रभारी योगिता शर्मा, दीपक कुमार, रजत कुमार समेत सभी जनसेवा केंद्र संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें