फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक ने दी शिक्षक को फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक बड़ी चंद्रिका देवी भटीपुरा निवासी सचिन सोनी को दो महीने का बकाया वेतन मांगने पर रामकथा मार्ग स्थित एक कोचिंग सेंटर संचालक ने आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

परेशान शिक्षक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराकर कोचिंग संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सचिन ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वेतन मांगने पर कोचिंग संचालक ने दो मार्च की रात उसके मोबाइल के व्हाट्सअप पर सुसाइड नोट लिखकर भेजा। इसमें लिखा है कि अगर कोचिंग संचालक आत्महत्या करते हैं तो इसका जिम्मेदार वह होगा। सचिन ने कोचिंग संचालक की तरफ से व्हाट्सअप पर भेजे गए सुसाइड नोट का स्क्रीन शॉट भी प्रार्थना पत्र के साथ एसपी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें