महोबा। जिले में बीमारियों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सबसे अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की रही। मेले में आए कुल 908 मरीजों को उपचारित किया गया। 34 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
अजनर संवाद के अनुसार मुख्य मंत्री आरोग्य मेले में सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने अजनर खमा अकौना जाकर मेले का निरीक्षण किया। अजनर स्वास्थ्य केंद्र में 60 मरीज देखे गए। डॉ. बीरेंद्र पाल, एएनएम विनीता, एएनएम नीतू मौजूद रहे। खमा स्वास्थ्य केंद्र में 66 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। डॉ. प्रेमनाराण शर्मा, डॉ. मनोज कुशवाहा रहे। अकोना स्वास्थ्य केंद्र में 63 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. गौरव, डॉ. आशुतोष सोनी, डॉ. सुनीता सिंह ,एल टी प्रवीण कुमार एएनएम अकीला मौजूद रहीं।