महोबा। जिला अस्पताल में रोजाना वायरल, बुखार, खांसी, जुकाम, निमोनिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिनको उपचारित किया जा रहा है। वहीं, एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में दस मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि शहर निवासी अनन्या (13) की जांच की गई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसको जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। 24 घंटे में जिला अस्पताल में 19 बच्चे भर्ती हुए हैं। जिसमें पांच बच्चे निमोनिया के हैं। 12 बच्चे बुखार व अन्य में उल्टी-दस्त के लक्षण पाए गए हैं। सभी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। (संवाद)