जैतपुर विकासखंड के दर्जनों गांव मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं। कई गांवों में मध्य प्रदेश के नौगांव से होकर गुजरना पड़ता है।
इसी विकासखंड के ग्राम पंचायत गंज के ग्राम घिसल्ली के चंद्रभान अहिरवार, रावतपुरा के जयपाल आदि ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को दिए पत्र में बताया कि ग्राम घिसल्ली के प्राथमिक स्कूल में कुल 11 बच्चे हैं। जहां तीन-तीन फुल टाइमर नियमित टीचरों की तैनाती है।
इस स्कूल में तीनों टीचर सप्ताह में एक दो दिन ही बारी-बारी से स्कूल खोलते हैं। जिसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी से की गई थी। शिकायत पर स्कू ल की जांच के लिए 23 जनवरी को प्रद्युम्न सक्सेना को भेजा गया था। जिन्हाेंने 11 बजे स्कूल बंद पाकर बीएसए को रिपोर्ट देने को कहा था।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बीएसए को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।