ग्राम दमौरा निवासी वंशगोपाल 55 की पत्नी से गांव के भाऊ अहिरवार का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बुधवार की दोपहर जब महिला अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी गांव के ही भाऊ अहिरवार ने उस पर तमंचे से फायर झाेंक दिया। जिससे महिला को गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर गई। ग्रामीणाें ने खून से लथपथ हालत में महिला को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर संदीप सिंह मौके पर पहुंच गए और महिला से पूछताछ की। घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी गई है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।