फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में तेज रफ्तार डंपर ने श्रमिक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर सूरा चौकी के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को रौंद दिया। मजदूर का शव दो हिस्सों में बट गया। पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया, लेकिन उसका चालक भाग निकला।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी मजदूर राममनोहर अहिरवार (28) बुधवार की सुबह चौकी के पास खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी छतरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। दोनों पहिए शरीर के ऊपर से निकलने से मजदूर के चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों का कहना है कि हाईवे पर डंपर व ट्रक चालक मनमानी गति से वाहन चलाते हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें