फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के पहले दिन निकली भव्य कलशयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के मराठी स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल भक्तों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भागवत कथा के पहले दिन हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जो मुख्य बाजार, इंदिरानगर, आजाद नगर, शास्त्री नगर, जवाहर नगर, गांधीनगर, राजीव नगर, सुभाष नगर होते हुए पुन: हनुमान मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गातें चलती रहीं। कोलकाता से आए कथावाचक सुशील त्रिपाठी, हनुमान मंदिर के महंत बाल बृह्मचारी आदर्श शरणदास व परीक्षित शिवविशाल त्रिपाठी अपनी पत्नी कपूरी देवी के साथ सिर पर भागवत पुराण रखे हुए चल रहे थे। डीजे की धुन पर बज रहे भक्तिगीतों पर युवा नृत्य थिरकते रहे। लोकेंद्र गुप्ता ने कलश यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया। इस मौके पर विनय तिवारी, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, डॉ. विजयपाल विश्वकर्मा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विजय गुप्ता, रामबालक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें