फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं का शिकार राजकीय इँटर कालेज

Fri, 15 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे का एक मात्र राजकीय इंटर कालेज अव्यवस्थाओं का शिकार है। आलम यह है कि कालेज समय से पहले बंद हो जाता है, और प्रधानाचार्य सहित स्टाफ गायब हो जाता है। जिससे छात्र छात्राओं को शिक्षा नही मिल पा रही है। अव्यवस्था को देख छात्र छात्राओं ने विद्यालय आना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन

राजकीय इँटर कालेज में श्रीनगर के दो दर्जन  से ज्यादा गांवों के करीब 2500 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते है। लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण वहां अव्यवस्थाएं हावी है। जिस कारण विद्यालय में पठन पाठन ठप्य है। जब मुखिया विद्यालय नही आएगा तो स्टाफ भी उसके नक्शे कदम पर चल रहा है। विद्यालय खुलने का समय नौ बजे और बंद होने का समय 2.30 बजे है। लेकिन विद्यालय समय से पहले एक बजे ही बंद हो जाता है औ वहां पर कोई नही रहता। इसका सीधा असर 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड पीक्षार्थियों  पड़ेगा।
हाल यह है कि प्रधानाचार्य कक्ष हमेशा बंद रहता है और कक्षाएं खाली। प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी का कहना है कि प्रयोगात्मकअ परीक्षाओं के कारण छात्र छात्राएं जल्दी चले जाते है। जिससे विद्यालय सूना रहता है। मुझे खुद इसी काम में लगाया गया है। जिससे विद्यालय में उपस्थिति नही हो पा रही है। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक विधि नारायण का कहना है कि औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर स्टाफ नही आता है। तो कार्रवई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें