फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पहली बार बनेगा महोबा जिले का गजेटियर

विज्ञापन
विज्ञापन
खामहोबा। जनपद सृजन के बाद पहली बार महोबा जिले का गजेटियर तैयार किया जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। गजेटियर तैयार किए जाने के लिए सबसे पहले जिला स्तरीय समिति गठित होगी। इसके बाद गजेटियर बनाने का काम प्रारंभ होगा। गजेटियर में जिले से संबंधित एक-एक जानकारी शामिल की जाएगी।
विज्ञापन

11 फरवरी 1995 को हमीरपुर से अलग कर महोबा को जिला घोषित किया गया था। अर्थ एवं संख्या विभाग की माने तो जिला बनने के बाद महोबा का गजेटियर नहीं तैयार किया गया था लेकिन अब जिले का गजेटियर तैयार किए जाने के लिए शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। गजेटियर में महोबा जिले से संबंधित संपूर्ण प्रमाणिक जानकारी रहेंगी। इसमें जिले का इतिहास, भौगोलिक, सांस्कृतिक, आर्थिक पहलुओं से संबंधित एक-एक जानकारी शामिल की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल कर जिला गजेटियर समिति का गठन किया जाएगा। समिति गजेटियर को हिन्दी भाषा में तैयार करने के लिए सूचनाओं के संकलन और टाइपिंग का काम करेगी। इसके बाद डिजीटल फार्म में डाटा तैयार कर प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा। इसको लेकर शासन के विशेष सचिव अनिल कुमार ने आदेश जारी किया है। विशेष सचिव का आदेश आने के बाद जिला अर्थ एवं संख्या विभाग की ओर से समिति के गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू किए जाने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजने की बात कही गई है। ताकि जल्द से जल्द समिति का गठन हो सके और गजेटियर बनाने का काम प्रारंभ कराया जा सके।
जिले का गजेटियर तैयार किए जाने को लेकर जिला स्तर पर समिति गठित किए जाने के लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह 15 सदस्यीय समिति होगी। जिसमें डीएम अध्यक्ष होंगे। समिति में सीडीओ, डीएफओ, सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, सूचना अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, उद्योग केंद्र महाप्रबंधक, समाज कल्याण अधिकारी आदि को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

गजेटियर में महोबा जिले का सामान्य परिचय, इतिहास, कला, संस्कृति, लोक एवं समाज, कृषि, बागवानी, सिंचाई, उद्योग, बैंकिंग, व्यापार, वाणिज्य, विविध व्यवसाय, राजनीतिक परिदृश्य, पर्यटन, परिवहन, संचार, जनसंख्या, जिले की क्षेत्रीय भाषा, प्रमुख महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानी आदि से संबंधित जानकारी को शामिल किया जाएगा।
अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि जनपद सृजन के बाद पहली बार महोबा जिले का गजेटियर तैयार होने जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले समिति गठित होगी। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों की मदद से गजेटियर बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें