फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत को कागजों में गुड गवर्नेंस, आम जन की कौन सुनें !

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी ( महोबा )। विलेज ऑफ गुड गवर्नेंस के लिए ग्राम पंचायत पनवाड़ी का नाम चयन किया गया है। केंद्र से आने वाली टीम ग्राम पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेगी और केंद्र की टीम की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। वहीं गुड गवर्नेंस के लिए चयनित ग्राम पंचायत की पड़ताल की गई तो हकीकत कुछ और ही देखने को मिली। कार्यालय में प्रधान, सचिव व बीट सिपाही भी नहीं बैठ रहे हैं। जिम्मेदारों के न बैठने से ग्रामीणों बिना कार्य कराए लौट रहे हैं।
विज्ञापन

बता दे कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को हाईटेक किया जा रहा है जहां एक ही स्थान पर ग्रामीणों को सुविधाएं मिल सकें। जिसके लिए सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में पहली बार एक कार्यालय की शुरुआत की गई है। बीसी सखी और महिला बीट कांस्टेबल को कार्यालय में स्थान अधिकृत करने के लिए पंचायती राज विभाग ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए थे। सरकार ने हर ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय नियमित तरीके से कार्य कर सके, इसके लिए पंचायत सहायक व एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री आपरेटर भी चयनित किए गए हैं। ग्राम पंचायत पनवाड़ी में चमचमाता पंचायत सचिवालय तो बना दिया गया लेकिन यहां कोई नहीं बैठता है।
ग्राम पंचायत सचिवालय में तैनात बैंक सखी शशि से जब न बैठने का कारण पूछा गया तो बताया कि इस समय वह ब्लॉक आ जाती है इसलिए नहीं बैठ पा रहीं है। पिछले दस दिन से वह पंचायत सचिवालय नहीं गई हैं। कहा कि अब फिर से सचिवालय में बैठेंगे।
विज्ञापन

-------------------
क्या बोले ग्रामीण पनवाड़ी निवासी किसान कालका प्रसाद ने बताया कि सचिवालय में किसान सम्मान निधि संबंधी कार्य के लिए पर आएं हैं लेकिन यहां कोई नहीं है।
पनवाड़ी निवासी खान बहादुर ने बताया कि शौचालय के लिए आठ माह से चक्कर लगा रहे। सचिवालय में अधिकारियों से फरियाद लगाने आए थे लेकिन यहां कोई नहीं मिला है।
------------------
क्या बोले जिम्मेदार
किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने में थोड़ा कठिनाइयां आती है। पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक का पद रिक्त है जिसे जल्द भरा जाएगा। सभी कर्मचारी रोस्टर के अनुसार बैठ रहे हैं, जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। पंचायत सचिवालय में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगने जा रहा है जिससे ग्रामीणों को संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन

संतोष कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें