फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 सालों से जर्जर भवन में चल रहा जीजाआईसी, अब जगी उम्मीद

विज्ञापन
जीजीआईसी कुलपहाड़ का जर्जर भवन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन 23 साल जर्जर भवन में चल रहा हैं। छतों से गिरता मलबा व दरकी दीवारों से हमेशा खतरा बना रहता है। अब छात्राओं को नए भवन की उम्मीद जगी है। दो दिन पहले प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री ने नवीन भवन के लिए शिलान्यास किया। निर्माण के लिए 5.60 करोड़ रुपये की स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में इस विद्यालय में 112 छात्राएं अध्ययनरत है। बिल्डिंग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई है। छतों से पानी टपकता है और दीवारों में दीवारें आ गई हैं। हालात यह है कि अधिकांश दिन मैदान में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। यदि बरसात होती है तो छुट्टी कर दी जाती है।
कॉलेज की प्रधानाचार्या राखी सक्सेना ने बताया कि कॉलेज में उनके अलावा चार अन्य अध्यापिकाएं अपनी सेवा दे रही हैं। पांच दिसंबर को लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने नवीन भवन के लिए शिलान्यास किया है। जिससे अभिभावकों व छात्राओं में खुशी है। लंबे समय से नए भवन की मांग चल रही थी। जो अब पूरी हुई है।
विज्ञापन

कॉलेज की शिक्षिका ममता देवी का कहना है कि जिस भवन में विद्यालय संचालित है। वह जीर्ण-शीर्ण है लेकिन नया भवन बनने से नया परिवेश मिलेगा और छात्राएं बिना किसी डर के विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
कक्षा 11 की छात्रा दुर्गेश कुमारी का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय का भवन कई जगह से टूटा है। जिससे बाहर बैठकर पढ़ाई करना मजबूरी बना है। नया भवन बनने से बिना भय के पढ़ाई कर सकेंगे।

कॉलेज के कक्ष की दरकी दीवारें।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें