फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मां के विभिन्न स्वरूपों में सजीं कन्याओं ने मोहा मन

विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 20 परिचय-शहर के सुभाषनगर स्थित दुर्गा पंडाल में मां के विभिन्न स्वरूपों में सजी
विज्ञापन
-कवियों की रचनाओं ने बांधा समां, तालियों से गूंजा दुर्गा पंडाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शारदीय नवरात्र पर बृहस्पतिवार की रात शहर के दुर्गा पंडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुभाषनगर स्थित दुर्गा पंडाल में डोली, एकता, अंशिका, परी व काव्या ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सजकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। वहीं ऊदल चौक स्थित बड़ी चंडिका देवी नवदुर्गा समिति के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
कवि सम्मेलन में महोबा, झांसी, छतरपुर और श्रीनगर के कवियों ने रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद तिवारी की वाणी वंदना से हुआ। जितेंद्र आदित्य ने प्रेम गीत व जेके ज्वलंत ने ओजपूर्ण कविता और रोहित शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से खूब तालियां बटोरीं। राकेश पटेरिया ने बेटी के महत्व पर आधारित रचना से श्रोताओं को भावुक किया जबकि नीतू पालीवाल के श्रृंगार गीतों ने समां बांधा। अध्यक्षता श्रीप्रकाश पटेरिया ने की। अंत में डॉ. अजय बरसैंया ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी माता मंदिर में गरबा-डांडिया पर झूमीं महिलाएं और बच्चियां
श्रीनगर। शारदीय नवरात्र पर मुख्य बाजार स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर में दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में गरबा व डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजी महिलाओं और बच्चियों ने देवी भजनों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। करीब तीन घंटे तक चले आयोजन के समापन पर प्रतिभागियों को समिति की ओर से शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन अनिल रावत, अनिल शुक्ला और अरविंद तिवारी ने किया। इस मौके पर संरक्षक रतीश रावत, आशीष राजपूत, राकेश तिवारी, ज्योति शर्मा, आकांक्षा गुप्ता, साक्षी विश्वकर्मा, नेहा श्रीवास, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

फोटो 16 एमएएचपी 20 परिचय-शहर के सुभाषनगर स्थित दुर्गा पंडाल में मां के विभिन्न स्वरूपों में सजी

फोटो 16 एमएएचपी 20 परिचय-शहर के सुभाषनगर स्थित दुर्गा पंडाल में मां के विभिन्न स्वरूपों में सजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें