महोबा। उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के कोच बी-2 में बाथरूम के समीप एक युवक ने युवती से छेड़खानी कर दी। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
जनपद चित्रकूट के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से घर लौट रही थी। मंगलवार की रात करीब आठ बजे कोच बी-2 में सवार युवक ने युवती से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। स्कार्टकर्मी फईम खान व सतेंद्र कुमार ने आरोपी को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना महोबा भेजा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राममूरत निवासी जेजे कॉलोनी मदनपुर दिल्ली के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। जीआरपी थाने के एसआई शमशेर खां ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।