फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खरेला के गब्बर ने चंदौली के हृदेश को हराया

Tue, 30 Dec 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के ऐंचाना गांव में मां भुइयांरानी किसान मेले में सोमवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। हरिद्वार के स्टीलबॉडी पहलवान ने राजस्थान के काला शैतान को पटकनी देकर कुश्ती जीती। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड व धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ऐंचाना गांव में आयोजित दंगल का शुभारंभ राठ चेयरमैन वीरनारायण बुधौलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, कबरई ब्लॉक प्रमुख अवनींद्र सिंह और भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। धौहल के अभिषेक पहलवान ने फतेहगढ़ के अजय को चित किया। अयोध्या के लवकुश पहलवान ने बरेली के भीम सिंह को हराया। अयोध्या के लक्ष्मणदास ने एटा के शिवा पहलवान को पछाड़ा। खरेला के गब्बर पहलवान ने चंदौली के हृदेश को पटकनी दी। मसगांव के जितेंद्र ने रहटिया के जय सिंह को हराकर कुश्ती जीती। हरिद्वार के स्टीलबाॅडी पहलवान ने राजस्थान के गुल्ला व यहीं के काला शैतान को हराया। इसके अलावा छह से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूटी। इस मौके पर विहिप के जिला संयोजक विपिन भदौरिया, ऐंचाना समिति अध्यक्ष मोती द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाठक, समाजसेवी विनय तिवारी, प्रधान संघ के जिला महामंत्री दिनकर तिवारी आदि मौजूद रहे।



नए साल में होगा जवाबी-कीर्तन मुकाबला
खरेला। ऐंचाना के सात दिवसीय प्राचीन मेला में एक जनवरी को सुबह 10 बजे से जवाबी-कीर्तन का मुकाबला होगा। कार्यक्रम संयोजक प्रधान दिनकर तिवारी ने बताया कि जनपद जालौन के उरई के कीर्तनकार मुकेश मृदुल व छतरपुर से कमलेश्वरी कंचन एंड पार्टी के बीच जवाबी-कीर्तन मुकाबला होगा। जिसमें एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें