फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बांदा ने छतरपुर और गौरिहार ने कैथी को हराया

Tue, 30 Dec 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 14 परिचय-कबड्डी में दमखम दिखाते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत टोलापांतर में बुंदेलखंड स्तरीय महिला और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान पुरुष वर्ग में बांदा ने छतरपुर व महिला वर्ग में गौरिहार ने कैथी को हराकर जीत दर्ज की। मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन पहाड़िया ग्राम प्रधान नरेश राजपूत व उमरई के उदयभान राजपूत ने किया। पुरुष वर्ग में बांदा ने छतरपुर को 30-22 के अंतर से हराया। दूसरा मुकाबला उरई व जालौन के बीच हुआ। इसमें उरई ने 20-9 अंकों से जीत दर्ज की। ललितपुर और महोबा की टीम के बीच हुआ मुकाबला एकतरफा रहा। इसमें ललितपुर की टीम ने महोबा को 31-12 अंक से शिकस्त दी।
महिला वर्ग में करहरा व गोहारी के बीच हुए मुकाबले ने करहरा ने 21-16 अंक से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला गौरिहार और कैथी के बीच हुआ। इसमें गौरिहार ने 26-20 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला उरई व ललितपुर के बीच हुआ। इसमें उरई ने 37-20 अंक से ललितपुर को हराया। मैच रेफरी की भूमिका जयराम सेन, बद्री प्रसाद और प्रदीप राजपूत ने निभाई जबकि प्रदीप यादव कमेंटेटर रहे। टूर्नामेंट के आयोजक ग्राम प्रधान टोलापांतर अजयपाल सिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें