फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना रॉयल्टी चार ट्रकों को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे चेकिंग के दौरान पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। खनिज विभाग की टीम ने बिना रॉयल्टी चार ट्रकों को पकड़ा। खनिज मोहर्रिर ने क्रशर मालिक, दो ट्रक चालकों और दो ट्रक मालिकों के खिलाफ अवैध परिवहन की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
खनिज मोहर्रिर विनोद राजकमल ने तहरीर में बताया कि 24 जून की सुबह कस्बे में हमीरपुर सड़क पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे जांच टीम लखनऊ व महोबा ने खनिज लदे वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान चार ट्रक चालक रॉयल्टी व खनिज से जुड़े कोई भी अभिलेख नहीं दिखाए। यह लोग खनिज की चोरी-छिपे ढुलाई करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रशर मालिक भी बिना किसी पेपर के ट्रकों में गिट्टी व डस्ट लोड कर रहे हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालक बबलू, चंद्र प्रकाश यादव निवासी उन्नाव, दो वाहनों के मालिक व स्टोन क्रशर के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों ट्रक चालकों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें