फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बंद रहे बैंक, एटीएम ने छोड़ा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बैंकों की हड़ताल के दूसरे दिन चार करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। एलआईसी, बिजली कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। धरना-प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी समेत विभिन्न बैंकों की शाखाएं बंद रहीं। कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कानपुर डिवीजन इंश्योरेंश एंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले शाखा सचिव सुरेश सोनी के नेतृत्व में एलआईसी कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों को गलत बताया। कहाकि इसके लिए कर्मचारी आरपार की लड़ाई जारी रखेंगे।
कीरत सागर स्थित बिजली उपकेंद्र में राष्ट्र व्यापारी कार्य बहिष्कार के तहत बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि संशोधनों के अभाव में बिजली सेवाओं में गुणवत्ता नहीं आ रही है। जूनियर इंजीनियर संघ के अध्यक्ष वीके पांडेय ने कहा कि पूंजीपतियों को फायदा देने के लिए बिजली विभाग व अन्य विभागों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विकास कुमार, हिमांशु यादव, शैलेंद्र कुमार, विजय शंकर, सौरभ गुरुदेव आदि मौजूद रहे। उधर अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष विवेक का कहना है कि दूसरे दिन भी बैंकों की बंदी से करीब चार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें