फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दबंगों की मारपीट से घायल पीड़ित छन्नू से मिले पूर्व सांसद

Wed, 02 Jul 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के मुढ़ारी गांव में दबंगों की मारपीट से घायल छन्नू रैकवार से पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इससे पहले पहले सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित से मुलाकात घटना की तह तक जाने का प्रयास किया था। दो अलग-अलग दलों के नेताओं के यहां पहुंचने से राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन

एक पखवाड़े पहले मुढ़ारी गांव के छन्नू रैकवार के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद दोबारा दबंगों ने छन्नू की मारपीट करते हुए हाथ-पैर तोड़ दिए थे। सपा के प्रतिनिधि मंडल के पहुंचने के एक दिन पहले पुलिस ने आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बुधवार को पीड़ित छन्नू रैकवार के घर पहुंच जानकारी ली। पूर्व सांसद के अनुसार पीड़ित ने उन्हें बताया कि गांव के एक सपा नेता के गनर और उसके परिजनों ने मारपीट की है। राजीनामा के दूसरे दिन फिर से उन्हीं दबंगों ने सरिया और डंडों से पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। पूर्व सांसद ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिया। इस मौके पर कुलपहाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, मुढ़ारी के ग्राम प्रधान पूरनलाल रैकवार, कमलेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुशवाहा, राम भरोसी रैकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें