फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से अभ्रदता मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तहसील कुलपहाड़ में 22 दिन पहले तत्कालीन एसडीएम स्वेता पांडेय व नायब तहसीलदार पंकज गौतम के साथ अभद्रता मामले में शासन स्तर पर भेजी गई जांच रिपोर्ट के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच उपायुक्त खाद्य को सौंपी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कानपुर मंडल में संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुलपहाड़ एसडीएम स्वेता पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने चार अप्रैल को भारी मात्रा में तंबाकू मिश्रित गुटका पिकअप सहित पकड़ा था। इस मामले में गुटका व्यापारियों ने एसडीएम पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार से गुटका का सैंपल कराया गया था। पांच अप्रैल को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से अभद्रता कर दी थी। नायब तहसीलदार पंकज गौतम द्वारा रोकने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई थी। मेडिकल जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। इस घटना के एक दिन बाद ही सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एसडीएम को गोली मारने की बात कही थी।
डीएम ने इस मामले की जांच एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार को सौंपी थी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार को निलंबित करते हुए कानपुर मंडल से संबद्घ किया है। अभिहीत अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि शासन से खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच उपायुक्त खाद्य लखनऊ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें