महोबा। कोतवाली क्षेत्र के जुखा गांव में पति के दूसरी शादी रचाने पर पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की। पहली पत्नी ने पति व दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद जालौन के चतेरा गांव निवासी कल्पना की शादी वर्ष 2011 में महोबा निवासी आदेश के साथ हुई थी। कल्पना का आरोप है कि पति शराब के नशे में आएदिन मारपीट करता था। उसके छह वर्ष का एक पुत्र रवि भी है। वर्ष 2018 में पति आदेश अपनी पत्नी को मारपीट कर उसके मायके छोड़ आया था।
जिसके बाद विवाद का मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। 11 मई को आदेश ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी जब पहली पत्नी कल्पना को हुई तो वह शनिवार को अपनी ससुराल जुखा पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वह ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी रही। कल्पना की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।