फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। महोबकंठ थाना क्षेत्र के माधवगंज गांव में रविवार की रात एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर वालों ने बाहर निकलकर किसी तरह जान बचाई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

माधवगंज गांव निवासी नरेश खेती बाड़ी व पशुपालन करते हैं। रविवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। देर रात शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग की लपटे व धुआं उठने पर परिजनों की नींद खुल गई।
सभी ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। यूपी 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव वालों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का सामान बर्बाद हो चुका था। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को देकर क्षति का आंकलन कराकर सरकारी मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें