फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में सगे भाइयों समेत सात घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के पुरनिया गांव निवासी सुरेंद्र (19) बाइक से अपने भाई रमेश (20) के साथ रविवार की दोपहर महोबा आ रहे थे। रास्ते में खरेला कस्बे के पास ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। सुरेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह बड़ोखर बांदा निवासी मुकेश (17), छानीकला निवासी अभयराज (02), पनवाड़ी निवासी विनीता (34), लवकुशनगर निवासी सचिन (18) व गांधीनगर निवासी आस्था (11) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें