फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान में लगी आग, 50 क्विंटल जबे की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाने के ग्राम बिलरही में खलिहान में रखी जबे की फसल में अचानक आग लगने से मड़ाई के लिए रखी करीब 50 क्विंटल जबे की फसल जलकर राख हो गई। आसपास पानी का इंतजाम न होने से किसान भटकते रहे। बाद में पहुंची दमकल ने एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल जल चुुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम बिलरही में मेहंदिया अनुरागी की छह बीघा जमीन कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा निवासी कुलदीप तिवारी ने बलकट पर ली थी। उक्त जमीन में किसान ने जबे की फसल की बुुआई कराई थी। खेतों पर दिन रात रहकर रखवाली करने के बाद अच्छी पैदावार होने पर किसान ने दो दिन पहले अच्छी की कटाई कराकर मंडाई के लिए रख दी थी। थ्रेसर न मिलने पर शनिवार को फसल में आग लग गई। फसल में आग लगते ही आसपास के किसान चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ पड़े और आग बुझाने के प्रयास में इधर-उधर भागे, लेकिन कोई पानी का इंतजाम न होने से उन्हें निराश होना पड़ा। सामने फसल जलती देख किसान की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें धीरज बंधाया। बाद में पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू करके आसपास के खेतों में खड़ी पकी फसल को बचा लिया। किसान कुलदीप तिवारी का कहना है कि बीड़ी की चिंगारी से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की घटना से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें