फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कई अपराधियों की जमानत लेने वाले आरोपी पर एफआईआर

Mon, 24 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना श्रीनगर पुलिस ने उप्र और मप्र के अपराधियों की जमानत लेने वाले एक पेशेवर जमानतदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही दस्तावेज के सहारे दो-दो अपराधियों की जमानत लेने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिभजन गौतम ने बताया कि मवई गांव निवासी रामराज सिंह के पेशेवर जमानतदार होने की जानकारी उन्हें मिली थी। इस मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि जमानतदार रामराज सिंह ने वर्ष 2020 में दर्ज हुए एक्सीडेंट और चोरी के मामले में आरोपी छोटे सिंह निवासी मवई थाना श्रीनगर की जमानत ली थी। वहीं, श्रीनगर थाने में वर्ष 2022 में दर्ज हुई चोरी करने, चोरी का सामान रखने आदि के मामले की रिपोर्ट के आरोपी छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा निवासी रामप्रकाश की जमानत भी रामराज ने ली थी। दोनों जगहों पर एक ही खतौनी का उपयोग किया। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी रामराज ने हलफनामे की शर्तों का उल्लंघन किया। कई अन्य मामलों में भी उसके इसी तरह जमानत लेने की आशंका है। इसलिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वहीं, थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि मामले की वृहद स्तर पर जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही अन्य मामलों के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें