फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फी़डर फुंका, 18 गांवों की बत्ती गुल

Sun, 07 Jan 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के 33 केवी पावर हाउस से जुड़े भंडरा फीडर की आउट गोइंग मशीन खराब होने से 18 गांवों की बिजली गुल हो गई। 12 घंटे बाद देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न आने से किसानों की सिंचाई व पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। मशीन को ठीक करने के लिए कानपुर से इंजीनियर को बुलाया गया है।
विज्ञापन

भंडरा फीडर से क्षेत्र के किशोरगंज, सिजवाहा, भंडरा, मवई, बरा, सलारपुर, तिंदौली, बसौरा, सिजहरी, बिलखी, पलका, मझलवारा समेत 18 गांव की बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार की सुबह करीब सात बजे पावर हाउस से बिजली आपूर्ति चालू की गई। तभी आउट गोइंग मशीन में खराबी आ गई। जिसके चलते क्षेत्र के 18 गांव की बिजली ठप हो गई।
विभागीय कर्मचारी आउटगोइंग मशीन को सही करने में लगे रहे लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लग सकी। किसान रामप्रताप, मंगल, पप्पू, हरचरण आदि ने कहा कि बिजली न आने से खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। बिजली कब आएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है। जिससे रात में भी आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद नहीं हैं।
विज्ञापन

उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि आउट गाेइंग मशीन में खराबी के चलते बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मैकेनिक को दूसरे जिले से बुलाया गया है। मशीन सही होने के बाद ही बिजली आपूर्ति चालू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें