फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जैविक खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं किसान

Tue, 03 Jun 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक कबरई के टीकामऊ व भटेवर गांव में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने किसानों को बीज और भूमि शोधन की जानकारी दी। कहा कि किसान नवीन तकनीक से खेती करें। जैविक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री, सोलर तार फेंसिंग, सोलर पंप, कृषि यंत्र, किसान सम्मान निधि, फार्म मशीनरी बैंक आदि योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि कृषि यंत्रों का किसानों को अनुदान दिया जाएगा। जैविक खाद का उपयोग किसान अवश्य करें। ताकि, मिट्टी को खराब होने से बचाया जा सके। उद्यान विभाग के सुलेमान खान ने किसानों को बागवानी के लिए प्रेरित किया। कहा कि सब्जी की खेती, आम, अमरूद, आंवला आदि के बाग लगाने पर किसानों को सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता है। परंपरागत खेती के साथ बागवानी से किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। कृषि गोष्ठी के दौरान चित्रकूटधाम मंडल बांदा के संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. एलबी यादव ने निरीक्षण कर किसानों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें