फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्द व तिल की फसल खराब देख किसान की सदमे से मौत

विज्ञापन
मृतक किसान नरेंद्र सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई/खन्ना। थाना खन्ना के मवईखुर्द गांव में उर्द व तिल की फसल खराब होने से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। मृतक पर बैंक का 3.40 लाख रुपये कर्ज था। फसल बर्बाद होने और बैंक कर्ज की अदायगी की चिंता में किसान परेशान रहता था। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मुआवजा व कर्जमाफ कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मवईखुर्द गांव निवासी नरेंद्र सिंह (60) के पास 40 बीघा भूमि थी। जिसमें उसने खरीफ फसल के दौरान उर्द-मूंग व तिल की बुुआई की थी। मंगलवार की शाम किसान खेत पहुंचा। उर्द-मूंग व तिल की फसल से खाद-बीज का पैसा भी न निकलने से उसे सदमा लगा और वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
3.40 लाख रुपये था बैंक का कर्ज
मृतक के पुत्र दुष्यंत ने बताया कि पिता ने इंडियन बैंक खन्ना से ग्रीन कार्ड से लोन भी ले रखा था। जो वर्तमान में करीब 3.40 लाख रुपये हो गया था। दो वर्ष से खेती में उचित पैदावार नहीं हुई। इस बार खरीफ फसल भी बर्बाद हो गई। जिससे पिता परेशान रहते थे। उन्हें बैंक कर्ज की अदायगी की चिंता सता रही थी। किसान ने अपनी दोनों पुत्रियों सोना व मोना और इकलौते पुत्र की शादी भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें