फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किसान की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। सिजरिया-श्रीनगर मार्ग पर मवेशियों को चराकर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 12 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के बिलरही निवासी सूरज सिंह (60) सोमवार को वह मवेशियों को लेकर डिगरिया नदी गया था। देर शाम घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पत्नी मालती देवी, बेटा नितेंद्र व दो बेटी रोहिणी व मोहिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर थाना कबरई के बबेड़ी गांव निवासी रामखिलावन मंगलवार की दोपहर बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। बाइक के खंभे से टकराने से घायल हो गया। इसी तरह छिकहरा निवासी संगीता, कबरई निवासी मनीष, पचपहरा निवासी नैतिक , पसवारा निवासी अशोक, झिन्ना निवासी सीता , गोविंदनगर निवासी राजेंद्र, सुभाष नगर निवासी हरीशंकर, मलकपुरा निवासी आशा , टिकरी निवासी सरमन, लवकुश नगर निवासी आशीष व रामविलास अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नैतिक, सीता व रामखिलावन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें