फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना टोल प्लाजा पर ईटीसी सिस्टम शुरू

Wed, 04 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
ईटीएस सिस्टम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खन्ना टोल प्लाजा में बुधवार से ईटीसी सिस्टम (इलेक्ट्रानिक टोल कनेक्शन सिस्टम) शुरू हो गया। अब टोल पर वाहनों को लाइन नहीं ललेगी। वाहन के  शीशे में टैग लगेगा और भुगतान बैंक के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक टोल कनेक्शन सिस्टम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  व इलाहाबाद बैंक के मैनेजर हितेष कुमार मिश्रा ने एक वाहन में टैग लगाकर किया। इस मौके पर टोल प्लाजा के मैनेजर ओमवीर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों को देखते हुए ईटीसी सिस्टम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वाहनों के शीशों में टैग लगाया जाएगा जिससे वाहनों को लाइन में खड़े करने की जरूरत नहीं पडे़गी। बैंक के माध्यम से वाहन स्वामी को टोल का पैसा अदा करना होगा। इस मौके पर जनरल मैनेजर सत्यनारायण, एजीएम वितरंजन, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें