फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटने से घरों में दौड़ा करंट

Wed, 04 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटने से जली मैजिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम बीला उत्तर में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन में गिरने से एक दर्जन से ज्यादा मकानों में करंट दौड़ गया। साथ ही हाई वोल्टेज आने से मकानों के टीवी, पंखे, कूलर, फ्रिज फुंक गए। स्विच बंद करने के चक्कर में तीन लोग झुलस गए। बुधवार को ग्राम बीला उत्तर में अचानक हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन में जा गिरा।
विज्ञापन


इससे हाई वोल्टेज आने से घरों में लगे कूलर, पंखे व अन्य उपकरण फुंक गए। हाई वोल्टेज घरों में उतर आने से भगदड़ मच गई। दीवारों और मकानों में करंट आने से लोगों ने घरों के बाहर जान बचाई। बाद में बिजली विभाग को सूचना कर लाइन बंद कराई। इस घटना से लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

ग्राम बीला उत्तर निवासी अंजू सिंह, मरिया अहिरवार, प्रभु, देवीदीन, दउआ, अभी यादव आदि ग्रामीण करंट से झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि तार ढीले होने के कारण स्पार्किंग के साथ लाइन टूटकर गिर गई और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस हादसे से ग्रामीणों को हजारों की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें