फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के महुआबांध गांव में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाश 37,500 रुपये नगद व जेवरात लूट ले गए। पीड़ित के तहरीर देने के आठ दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महुआबांध गांव निवासी मुकुंदलाल अनुरागी की पत्नी सविता ने बताया कि दस फरवरी की रात करीब आठ बजे वह पति व बच्चे के साथ घर पर थे। आरोप है कि तभी चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और पति की कनपटी में एक बदमाश ने तमंचा लदा दिया।
जबकि तीन लोग बक्शे में रखी नगदी, दो मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी की पायल व तीन मोबाइल लूट ले गए। उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजनर श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि मामला संदिग्ध है। प्राथमिक जांच में मारपीट का मामला सामने आ रहा है। महिला अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा लिखाना चाह रही है। जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों से बात करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें