फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भर्ती शिविर में आठ युवाओं का हुआ चयन, खिले चेहरे

Tue, 27 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
शिविर में अभ्यर्थी की लंबाई नापते भर्ती अधिकारी। संवाद - फोटो : शिविर में अभ्यर्थी की लंबाई नापते भर्ती अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए जिले के चारोंं ब्लॉकों में सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रेटर नोएडा की जीडीएक्स कंपनी युवाओंं का चयन कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक पनवाड़ी में आयोजित भर्ती शिविर में आठ युवाओं का चयन हुआ। नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। भर्ती शिविर में 15 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। इस दौरान कंपनी के बारे में युवाओं को जानकारी दी गई।
कंपनियों के मानकों पर खरा उतरने वाले आठ युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया गया। भर्ती अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉकों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से 150 सुरक्षा जवान, 15 सुरक्षा सुपरवाईजर, 10 ड्रोन पायलट व एनसीसी और 10 ग्रेजुएट युवाओं को सुरक्षा अधिकारी पद में भर्ती कर रहे हैं। कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, मुरादाबाद , हरिद्वार आदि जगहों पर सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी के पद पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें