महोबा। वर्ल्ड मॉडर्न सोतोकान कराटे फेडरेशन की ओर से रामकथा मार्ग पर जिलास्तरीय ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।
इस दौरान पांच से 23 साल तक के 53 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान आठ प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल जीते। फेडरेशन की बुंदेलखंड चीफ इंस्ट्रक्टर प्रियांशी आर्य ब्लैक बेल्ट के नेतृत्व और इंडिया आर्गेनाईजेशन के ज्वाइंट सेकेट्री जसपाल सिंह के मार्गदर्शन में चैंपियनशिप हुई।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया व विशिष्ट अतिथि दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका अवनी राजपूत रहीं। कराटे में प्रतिभागी मस्कीन, शिवांगी, आराध्या विश्वकर्मा, मुक्ता कुशवाहा, अनिल, शैलजा नगायच, उदय विश्वकर्मा व हर्ष कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।
योगेश, अजय, लवलेश, युवराज, पीयूष, अंकित, प्रांजल कुशवाहा और जानवी सेन ने सिल्वर मेडल जीता। इसी तरह मणिकर्णिका, सिमरन, उजैर, रिंकू, अनुष्का, मानसी विश्वकर्मा, सौरभ सेन, जनविजय, सिद्धि, समर व आशुतोष को ब्रॉज मेडल मिला।
इस दौरान सेल्फ डिफेंस अकादमी के अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनिता कुशवाहा आदि मौजूद रहे जबकि रेफरी की भूमिका पवन आर्य, हिमांशी विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, अंजलि अनुरागी ने निभाई।