महोबा। अलअलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
थाना महोबकंठ के ग्राम गढ़ौरा निवासी धर्मराज (35) पुत्र रामकुमार अपने साथी मानसिंह के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी रूरीकला मार्ग में सोलर प्लांट के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने सामने भिडंत हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना कानपुर-सागर हाइवे में गिलिंदा मंदिर के समीप हुई, जहां अतरार निवासी पहलवान सिंह (40) नई बाइक का पूजन कराने के लिए मंदिर आए थे। मंदिर के बाहर ही जवाहर पटैरिया (75) अपनी बाइक के पास खड़े थे। तभी बेकाबू आटो ने दोनों बाइकों में टक्कर मारते हुए लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में पहलवान सिंह, जवाहर, राजेेश तिवारी (30) व जानकी प्रसाद (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। आटो की टक्कर से मंदिर के बाहर का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य दुर्घटना में शाहपहाड़ी निवासी रमेश (17) घायल हो गया। संवाद