फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में किशोर समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राजेंद्र (45) शनिवार की रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर दूर जा गिरा। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक गिरने पर उसे चोटें आईं। इसी तरह सिरमौर निवासी आशीष, स्वासामाफ निवासी शिवांशी, उरवारा निवासी अनुसुइया, कमलखेड़ा निवासी नरसिंह, चरखारी निवासी मन्नू, मिढ़का निवासी अंजलि व बड़ीहाट निवासी राकेश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन

महिला समेत तीन ने खाया जहर, भर्ती
महोबा। चरखारी के करहराखुर्द निवासी जगदीश (40) शनिवार की रात घर पर था। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पिता रामचरन ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। इसी तरह सिजहरी निवासी भूरी (20) और ज्योरहा निवासी रोशनी (30) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉ. अमित राजपूत ने बताया कि महिला समेत तीन लोगों के जहर खाकर आने पर भर्ती किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें