फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगी जिले की आठ बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद मुरादाबाद में आयोजित होने वाली प्रदेशीय जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की आठ खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगी। जनपद चित्रकूट में आयोजित मंडलीय ट्रायल में महोबा की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिस पर इन खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि खेल विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अक्तूबर तक जनपद मुरादाबाद में होना है। जनपदीय ट्रायल में सफल महोबा की दस खिलाड़ी चंचल, आयुषी, प्रिंसी, रेशमा, साधना, शिवानी, रोशनी, करिश्मा, रजनी और निशा ने सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में आयोजित मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग किया। मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने पर महोबा की खिलाड़ी रेशमा, करिश्मा, चंचल, रोशनी, शिवानी, आयुषी, साधना और प्रिंसी का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह खिलाड़ी अब मुरादाबाद में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें