महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 के परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए बोर्ड परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप ने बताया अंक सुधार परीक्षा देने के इच्छुक परीक्षार्थी 17 से 27 अगस्त के बीच विद्यालय के प्रधानाचार्य के समक्ष आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। (संवाद)